मुंबई। विश्वबैंक और एशियाई बुनियादी ढांचा निवेश बैंक (एआईआईबी) ने पंजाब में नहर के पानी पर आधारित 30 करोड़ डॉलर (करीब 2,190 करोड़ रुपए) की पेय जल परियोजनाओं के लिए कर्ज सहायता मंजूर की है। पंजाब सरकार के अनुसार परियोजना का उददेश्य गुणवत्तापूर्ण पेयजल सुनिश्चित करना और अमृतसर तथा लुधियाना में पानी के नुकसान को कम करना है। आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार पूरी परियोजना का वित्त पोषण आईबीआरडी (विश्व बैंक), एशियाई बुनियादी निवेश बैंक और पंजाब सरकार करेगी। इसमें आईबीआरडी 10.5 करोड, एआईआईबी 10.5 करोड़ डॉलर तथा पंजाब सरकार 9 करोड़ डॉलर उपलब्ध कराएगी। प्रवक्ता के अनुसार अमृतसर परियोजना में जल आपूर्ति का स्रोत ऊपर बारी दोआबा नहर है और 44 करोड़ लीटर प्रतिदिन जल शोधन संयंत्र का निर्माण जिले के वल्लाह गांव में किया जाएगा। जल शोधन के बाद उसकी आपूर्ति ‘ऊंचाई पर स्थापित टंकियों (ओएचएसआर) में की जाएगी। वहां उसे शहर के निवासियों को निरंतर जल आपूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार, लुधियाना परियोजना में जल आपूर्ति का स्रोत सरहिंद नहर होगी। वहां के लिए दैनिक 85 करोड़ लीटर जल शोधन क्षमता का संयंत्र लगाया जाएगा। पानी का शोधन करने के बाद उसे ओएचएसआर में डाला जाएगा। वहां से उसकी आपूर्ति घरों में की जाएगी।

Previous articleगुजरात में बच्चों में फैल रहा है कोरोना संक्रमण, वडोदरा में 5 और बच्चे संक्रमित
Next articleभारत के बाहर निकलने की योजना नहीं : फ्रैंकलिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here