हुबली। कोरोना के घातक वायरस से रोकथाम में मॉस्क की अहम भूमिका है। ऐसे में कर्नाटक के हुबली में धारवाड़ नगर निगम ने एक एनजीओ की सहायता से सकारात्मक पहल करते हुए वेंडिंग मशीन की स्थापना की है जो सार्वजनिक जगहों पर कम कीमत में लोगों को मास्क मुहैया कराएगी। ऐसे वेंडिंग मशीन मुख्य तौर पर बाजारों, बस टर्मिनल व यहां के केआईएमएस अस्पताल में लगाया गया है। महामारी के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया हैl हुबली धाड़वाड़ नगर निगम के कमिश्नर सुरेश इतनाल ने कहा, ‘आजकल सभी के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। बगैर मास्क देखे जाने पर महामारी कानून के तहत दंडित किए जाने का प्राविधान है। यहां सब मास्क का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं। इसे देखते हुए हुए ही निगम ने वेंडिंग मशीन लगाने का फैसला लिया।’ उन्होंने बताया कि लोग इसमें 2 रुपये का सिक्का डालेंगे और उन्हें एक सर्जिकल मास्क मिल जाएगा। एक बार में मशीन में 100 मास्क डाले जाएंगे और इसमें एक डिस्प्ले भी होगा जो मास्क की संख्या दिखाएगा। उन्होंने बताया कि मशीन के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है जो एनजीओ यंग इंडियंस के सहयोग से लगाया गया है।
शुक्रवार को यहां 2,290 नए संक्रमित की पहचान हुई और 68 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 28,67,158 है और मरने वालों की संख्या 35,731 है। देश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के कारण 1206 नई मौतें हुई हैं और 42,766 नए संक्रमितों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी इस आंकड़ों के बाद देश में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,07,95,716 हो गया है और मृतकों की संख्या 4,07,145 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से अब तक रिकवर हुए लोगों का आंकड़ा 2,99,33,538 है वहीं देश में अभी 4,55,033 मरीज उपचाररत हैं।

Previous articleटोक्यो में स्वर्ण पर 3, रजत 2 व कांस्य पदक जीतने पर 1 करोड़ रु का ईनाम देगी दिल्ली सरकार
Next articleकोविड 19 यंग वारियर्स और आपदा जोखिम न्यूनतम विषय पर युवाओं को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here