मदरलैंड संवाददाता,
जीरादेई(सिवान)प्रखण्ड क्षेत्र के लोहगाजर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मे शिक्षक व टीएसस के प्रमंडल संयोजक अजित कुमार यादव के द्वारा विद्यालय परिसर में स्थानीय परिवारों के बीच मास्क साबुन और सैनिटाइजर का वितरण किया साथ ही साथ 100 लोगों का थर्मल स्कैनर भी किया गया। बतादे की श्री अजित ने अपने विद्यालय में पौधारोपण लगाने का भी कार्य किया,अजित में बताया कि आज कोरोना के कारण देश की स्थिति बहुत ही खराब चल रहा है। हमे स्वयं आपने आप को सुरक्षित रखना है।और दूसरों को सुरक्षा प्रदान करना है। हम सब की छोटी सी लापरवाही अपने साथ साथ सैकड़ों जिंदगियों को खतरे में डाल सकती है।हमे स्वयं अपने आप कोरोना से लड़ना है।और इसे हराना भी है। इसका एकमात्र ही विकल्प है।सुरक्षा साफ सफाई और सोशल डिस्टेंसीन का पालन करना,वही आगे कहा कि समाज कल्याण,जागरूकता,तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण करना भी अतिआवश्यक है।आज पौधो की अधिकांश जगहों पर कटाई हो रहा है।लेकिन पौधों को लगाया नही जा रहा है। जो आने वाले कल के लिए संकट बन सकता है। हम सभी का उद्देश्य होना चाहिए कि अधिक से अधिक पौधरोपण करे वही श्री अजित ने लोगो को कोरोना के प्रति जागरूक करने का भी कार्य कर रहे हैं। वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि अजित समाज कल्याण के कार्यो में लगन से लगे रहे हैं। सदैव जरूरतमंद लोगो की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।बरहाल इस दौरान विद्यालय के शिक्षक रविन्द्र सिंह ओम प्रकाश सुनील विनोद रामेश्वर सिंह और चंदा देवी के अलावे अन्य शिक्षक व लोग मौजूद रहे।