मदरलैंड संवाददाता, राँची

प्रवासी मजदूरों को चेन्नई से लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज दिनांक 13 मई 2020 को हटिया स्टेशन पहुँची। इस ट्रेन से झारखंड के विभिन्न ज़िलों के 1037 प्रवासी मज़दूर अपने राज्य लौटे। प्रवासी मज़दूरों को विभिन्न बसों से उनके सम्बंधित ज़िलों के लिए रवाना किया गया।
मजदूरों को दिया गया नाश्ता और शीतल पेय
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से चेन्नई से हटिया पहुंचे मजदूरों की स्टेशन पर ही थर्मल स्कैनर से बॉडी टेंपरेचर को मापा गया  साथी इन मजदूरों को  ट्रेन से उतरते वक्त जिला प्रशासन की ओर से नाश्ता और शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध कराया गया। सभी मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए स्टेशन से बाहर निकले और अपने जिले को जाने वाली बसों में बैठे।
बसों से प्रवासी मज़दूरों को किया गया रवाना
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से हटिया पहुंचे प्रवासी मजदूरों को बसों से उनके जिलों के लिए रवाना किया गया। स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए संबंधित जिलों के बसों में बैठा कर उनके घर भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा वापस लौटे मजदूरों को अपने-अपने ज़िला भेजने के लिए 49 बसों का इंतजाम किया गया था।
हर जिले के लिए अलग-अलग बसों की व्यवस्था
वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को अपने घर भेजने के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग कुल 49 बसों की व्यवस्था की गई थी। लातेहार, देवघर जिला के लिए 2-2, पलामू के लिए 18, गढ़वा के लिए 13,  लोहरदगा, सरायकेला, साहेबगंज, बोकारो, चतरा, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, रांची और पश्चिम सिंहभूम  के लिए 1-1 बस का इंतजाम किया गया था।
कुल 1037 प्रवासी मजदूर पहुँचे झारखंड
चेन्नई से हटिया स्टेशन पहुंचे 1037 प्रवासी मजदूरों को बसों से उनके जिलों के लिए भेजा गया। आज ट्रेन से बोकारो जिला के 27, चतरा के 1,  देवघर के 53, धनबाद के 1, दुमका के 21, पूर्वी सिंहभूम के 26, गिरिडीह के 1, गोड्डा के 9, जामताड़ा के 9, लातेहार के 48, लोहरदगा के 9, रामगढ़ के 4, गढ़वा के 329, पलामू के 448, रांची के 11, सरायकेला खरसावां के 28, साहिबगंज के 1 और पूर्वी सिंहभूम के 11 प्रवासी मजदूर हटिया स्टेशन पहुंचे थे।

Click & Subscribe

Previous articleनही रहा जमुई भी अछूता जिलाधिकारी ने जमुई में कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की।
Next articleएसटीएफ के हत्थे चढ़ा सीवान और गोपालगंज में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला लुटेरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here