मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में रजत जीतने वाली टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस प्रकार से मिली हर जीत लाखों लोगों को खेल के प्रति प्रेरित करेगी। भाविनाबेन को महिला एकल में चीन की झोउ यिंग के हाथों 3-0 से हार के साथ ही रजत पदक मिला है। तेंदुलकर ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भाविना को मिली जीत को सभी भारतीयों के लिए ‘अद्भुत समाचार’ बताया है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी के लिए कितनी अच्छी खबर है। रजत पदक भाविना को बधाई। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हम जो भी पदक जीतते हैं वह लाखों लोगों को खेल के लिए प्रेरित करता है। इससे भविष्य में और अधिक पदकों की उम्मीद बनती है। पैरालिंपिक में हमारी अच्छी शुरुआत। इससे पहले पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण और वसीम जाफर ने भी भाविना की तारीफ की थी।

Previous articleचौथे टेस्ट में इशांत की जगह अश्विन को मिल सकता है अवसर : विराट
Next articleघरेलू धरती पर 400 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने एंडरसन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here