मुलताई। खेड़लीबाजार मार्ग पर ग्राम बरई के पास मुख्य मार्ग पर एक महिला बेहोशी की हालत में घायल पड़ी हुई थी जिसकी सूचना मिलते ही डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर महिला को सरकारी अस्पताल मुलताई में लाकर भर्ती कराया। आरक्षक विसन एवं पायलट पंकज डहारे ने बताया कि ग्राम बरई से विजय बोबड़े ने सूचना दी कि एक महिला घायल अवस्था में सड़के के किनारे पड़ी हुई है जिसे संभवत: कोई वाहन टक्कर मार के निकल गया है। इस पर डायल 100 ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सरकारी अस्पताल मुलताई में भर्ती कराया। महिला ने अपना नाम गुंता पति बादल उम्र 55 वर्ष निवासी महतपुर बताया है जिसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है। घायल महिला का सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया

#gajraj

Previous article तहसील परिसर के पार्किंग स्थल से बाईक चोरी सीसीटीवी कैमरे सहित सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं
Next article तेन्दुए के शावक ने किसान पर किया हमला, कटहल के पेड़ पर चढ़कर बचाई जान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here