मदरलैंड संवाददाता, बेतिया
मामला प्रखंड उप प्रमुख और इंदिरा आवास सहायक के बीच हुई विवाद का।
प्रखंड विकास पदाधिकारी की दरियादिली सदन में सबसे पहले मांगी माफी।
हाई वोल्टेज ड्रामा का अंत उस समय हो गया जब गुदरा पंचायत के इंदिरा आवास सहायक कुलदीप शर्मा ने सदन में अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। बताते चलें कि प्रखंड उप प्रमुख नंदकिशोर यादव और इंदिरा आवास सहायक कुलदीप शर्मा के बीच सूची को लेकर आपस में वाद विवाद हो गया। बताया जाता है कि इंदिरा आवास सहायक के अशोभनीय बातों से उत्तेजित होकर उप प्रमुख नंदकिशोर यादव ने चप्पल निकाल लिया था। यह मामला काफी चर्चित हो गया। उप प्रमुख यह जानकारी सभी पंचायत समितियों को दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार को जब इस वाद विवाद की जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों पक्षों को बैठा कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। विदित हो कि इस मामले को सुलझाने का प्रयास विधायक मदन मोहन तिवारी द्वारा भी किया गया। विधायक श्री तिवारी ने दोनों पक्षों को बैठकर समस्या का हल करने का निर्देश दिया गया। इसी को लेकर सोमवार को प्रखंड सभागार में वीडियो चंदन कुमार और अंचलाधिकारी जौवाद आलम की उपस्थिति में समिति सदस्यों की गहमागहमी के बीच बैठक हुई। जिसमें सबसे पहले वीडियो चंदन कुमार ने दरियादिली दिखाते हुए इस घटना को लेकर सदन में माफी मांगी। समिति सदस्यों की मांग पर इंदिरा आवास सहायक कुलदीप शर्मा भरे सदन में उपस्थित होकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए उप प्रमुख नंदकिशोर यादव से माफी मांगी। वही इंदिरा आवास सहायक ने सदन में कहा कि गुदरा पंचायत में काम करना काफी कष्टदायक है। यहां आपसी खींचतान अधिक है। उन्होंने इसकी जानकारी पूर्ववर्ती प्रखंड विकास पदाधिकारी को दीया था।