16 जनवरी से अब तक 25 लाख लोगों को लग चुका है टीका
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में कोविड-19 के मामले तेजी से गिर रहे हैं। इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि देश में 25 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज लगा दिए गए हैं। भारत में बीती 16 जनवरी से वैक्सीन प्रोग्राम शुरू हो गया है, जिसके पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जा रहे हैं। गुरुवार को राजेश भूषण ने कहा, ‘आज दोपहर 2 बजे तक प्राप्त डेटा के अनुसार, 25 लाख से ज्यादा वैक्सीन डोज अब तक लगा दिए गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कम हो रही है। देश में फिलहाल 1 लाख 75 हजार एक्टिव मामले हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि देश में स्थिर और गिरावट देखी जा रही है। इसके अलावा भारत के नाम एक और कीर्तिमान भी जुड़ गया है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया, ’10 लाख टीकाकरण के आंकड़े तक पहुंचने वाला पहला देश है।

यह उपलब्धि हमने 6 दिनों में हासिल कर ली है।

उन्होंने जानकारी दी कि यह कारनामा अमेरिका ने 10, स्पेन ने 12, इजराइल ने 14, ब्रिटेन ने 18, इटली ने 19, जर्मनी ने 20 और यूएई ने 27 दिनों में कर दिखाया था। इस दौरान उन्होंने भारत में वैक्सीन प्रोग्राम को लेकर राज्यों के प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा की। वैक्सीन लगाए जाने के मामले में झारखंड की हालत बेहद खराब है। वहीं, इस काम में सबसे लक्षद्वीप ने सबसे बढ़िया प्रदर्शन किया है। झारखंड के अलावा दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को अपने आंकड़े सुधारने की कोशिश करनी होगी। वहीं, लक्षद्वीप के अलावा ओडिशा, हरियाणा, अंडमान एंड निकोबार आईलैंड्स, राजस्थान, त्रिपुरा, मिजोरम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में वैक्सीन प्रोग्राम सही गति से चल रहा है। कोविड 19 इंडिया वेबसाइट के आंकड़े बताते हैं कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 1 करोड़ 7 लाख 2 हजार 31 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 1 लाख 53 हजार 885 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाख 70 हजार 856 है। भारत में आपातकालीन इस्तेमाल के लिए दो वैक्सीन उम्मीदवार कोविशील्ड और कोवैक्सीन को पाबंदियों के साथ अनुमति दी गई है।

#Savegajraj

 

Previous article स्पिनरों के बल पर भारतीय टीम इंग्लैंड को हरा नहीं पाएगी : आर्चर
Next articleLIVE: Beating the Retreat, New Delhi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here