नई दिल्ली। भारत ने मालदीव को एक डोर्नियर विमान उपलब्ध कराया है। इससे द्वीप देश अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी में मजबूती ला सकेगा और समुद्री आतंकियों पर नजर रख सकेगा। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस विमान का परिचालन मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (एमडीएनएफ) करेगा। डोर्नियर का और इसका परिचालन खर्च भारत सरकार वहन करेगी। मालदीव के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने 2016 में अपनी भारत यात्रा के दौरान अपने देश के लिए डोíनयर समुद्री निगरानी विमान की आवश्यकता जताई थी।
सूत्रों ने बताया कि विमान के परिचालन के लिए भारतीय नौसेना मालदीव के पायलटों और निगरानी कर्मचारियों तथा इंजीनियरों सहित सात सैन्यकर्मियों को प्रशिक्षण दे रही है। एक सूत्र ने कहा, विमान का इस्तेमाल मादक पदार्थो की तस्करी और अवैध रूप से मछली पकड़ने जैसी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी किया जाएगा।
भारत मादक पदार्थ तस्करों की गतिविधियों के बारे में मालदीव के साथ नियमित तौर पर सूचना साझा करता रहा है। नवंबर 2018 में इब्राहीम मोहम्मद सालेह के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत और मालदीव के संबंध फिर से पटरी पर आ गए थे। यामीन के शासनकाल के दौरान दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ गए थे, क्योंकि उन्हें चीन का करीबी माना जाता था।

Previous articleजलगांव हाउसिंग घोटाले में महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पलटा बांबे हाईकोर्ट का फैसला
Next articleचीन से बढ़ते खतरे को देख ताइवान ने भी ‎किया जंग का ऐलान – कहा, अंतिम सांस तक देश की हिफाजत के लिए लड़ेंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here