मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 14 को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इन दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडियापर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। ये वीडियो एक्ट्रेस और सलमान खान की मुंहबोली बहन बीना काक ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान चूल्हे पर खाना पका रहे हैं। वीडियो में बीना काक दबंग खान की खाना बनाने में मदद कर रही हैं। वीडियो में सलमान लहसुन-अदरक का तड़का लगाते दिख रहे हैं। बीना काक सलमान को धनिया देती नजर आ रही हैं। उसके बाद वह सलमान खान से पूछती हैं कि ये क्या है, तो सलमान हंसते हुए कहते हैं कि ये भूसा है। इस वीडियो को बीना काक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सलमान खान के बर्थडे पर शेयर किया था। वीडियो को अब तक चार मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सलमान खान के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘अंतिम’ का हाल ही में एक वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें वह एक सिक्ख कॉप के रूप में नजर आ रहे थे। इसके अलावा सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान एक्ट्रेस दिशा पटानी और रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Previous article मिशन मजनू में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना -फिल्म की अनाउंसमेंट की गई थी 23 दिसंबर को
Next article माह में एक दिन अधिकारी भी लगाएंगे पीओएस मशीन में अपना अंगूठा -नए साल से हर माह मनाया जाएगा अन्न उत्सव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here