मदरलैंड संवाददाता,
गोपलगंज। सिवान जिला के मैरवा थाना भरवलिया गांव के स्वर्गीय तेंदू गिरी के 40 वर्षीय पुत्र प्रदुमन गिरी कटर में रहता था ।जनवरी में कटर से लौटने के बाद मांझागढ़ थाना क्षेत्र सिपाह खास गांव में अपने ससुर राजेन्द्र गिरी के घर ससुराल में अपने परिवार के साथ रहता था। तीन दिन पूर्व ससुराल में आपसी बाद बिबाद हुई थी गुरुवार की रात खाना खाने के बाद घर मे सो गया और सदा के लिए सोया ही रह गया। शुक्रवार की सुबह जब परिवार वाले जगाने गए तो देखे की मौत हो चुकी है। तब परिवार के लोग घटना की जानकारी होते ही चिलाने और रोने लगे आस पास के लोग दौड़ कर आये तथा घटना की जानकारी प्रदुमन के भाई मारकण्डे को दिया। मारकण्डे ने अपने भाई के शव को लेकर अंतिम संस्कार करने के लिए घर ले गए लेकिन मृत्यु कैसे हुई इसकी पुष्टि नही हो पाई है। घटना की जांच पुलिस कर रही है। मृतक तीन भाई था भाइयो में बड़ा यही था। इसी पर परिवार के परिवरिश के जिमेदारी था। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। करीब 10 साल पूर्व राजेन्द्र गिरी के पुत्री मुन्नी कुमारी से हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। तीन वर्ष पूर्व विदेश गया हूआ था। विदेश से वापस आने के बाद से ससुराल में ही रहता था।