मदरलैंड संवाददाता,

अररिया – सांसद प्रदीप सिंह ने अधिकारियों के साथ परमान नदी के तटबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद प्रखंड स्थित परमान नदी से हो रहे कटाव, नदी के तटबंध साहित जगह-जगह हो रहे कटाव निरोधी कार्य का जायजा लिया गया। इसके अलावा निर्माणाधीन विभिन्न पुल पुलिया का भी जायजा लिया। सांसद के साथ मनरेगा के सहायक अभियंता आलोक कुमार भी मौजूद थे । दौरे के क्त्रम में सांसद गुरमी, खवासपुर आदि गांव भी गये जहां उन्होंने नदी से हो रहे कटाव तथा कटाव निरोधी कार्य को देखा तथा अन्य प्रभावित स्थानों का भी निरीक्षण किया। सांसद ने कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी का जायजा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ में होने वाले कटाव से खवासपुर एवं गुरमी के लोग हर वर्ष परेशान होते हैं। इस लिये नदी कटाव से सुरक्षा के लिए जीओ बैग बाढ़ बंडाल बनाया गया है। सांसद ने बताया कि नदी कटाव से बचाव के लिए बाढ़ के समय गुरमी में नदी का चिरान भी कराया जायेगा इससे बहुत हद तक समस्या का समाधान हो जायेगा।

Click & Subscribe

Previous articleअज्ञात  वाहन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति  की मौत
Next articleघरों में रहकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाए ईद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here