मुंबई। हाल ही में मुंबई की ग‎लियों में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को उनकी बहन खुशी कपूर के साथ साइकिलिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। जाह्नवी कपूर की साइकिलिंग करते हुए कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। फोटोज में जाह्नवी को मुंबई की सड़कों पर साइकिलिंग का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में जान्हवी लाइम येलो टी-शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स में दिखाई दे रही हैं। साइकिलिंग करते हुए जाह्नवी ने इयरफोन्स और मास्क भी लगा रखे हैं। लॉकडाउन के बीच जाह्नवी साइकिलिंग करते हुए खुद को फिट रखने की कोशिश में जुटी हैं। वहीं जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी उनके साथ साइकिलिंग का लुत्फ उठाती दिखीं। इस दौरान खुशी ब्लैक टी-शर्ट और पिंक पैंट में नजर आईं। कपूर सिस्टर्स की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें ‎कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद तेजी से देश को अपनी चपेट में लेती जा रही है। वायरस से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन में लोग अपने घरों में रहकर ही महामारी की चेन को तोड़ने में जुटे हैं। मनोरंजन जगत पर भी इसका साफ असर देखने को मिल रहा है। मुंबई में लगे लॉकडाउन के चलते कई फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग प्रभावित है। इस बीच बॉलीवुड सेलेब अपने घरों पर रहकर ही फिटनेस का भी ध्यान रख रहे हैं।

Previous articleसिटी अस्पताल संचालक की पत्नी और मैनेजर गिरफ्तार, मामला नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन की खरीद फरोख्त का
Next articleमौनी रॉय ने पुराने विकेशन की तस्‍वीरें की शेयर, फैंस को आई पसंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here