रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आजकल अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं। इस बार उनकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था पर कोरोना संक्रमण के कारण आईपीएल निलंबित हो गया था। तभी से धोनी धोनी रांची स्थित अपने फार्म हाउस में ही रह रहे हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने धोनी के खूबसूरत फार्म हाउस की एक तस्वीर भी साझा की है। इसमें साक्षी ने वीडियो के जरिए फार्म हाउस को दिखाया है। साक्षी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोमवार को शेयर किया। लोग कमेंट्स में फार्म हाउस की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोग धोनी को देखना चाहते हैं। उन्होंने लिखा, ‘प्लीज माही भाई को दिखाइए.’ धोनी के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आये हैं।
धोनी के फार्म हाउस के लॉन में उनके पसंदीदा पालतू जानवर दिखाई देते हैं। धोनी यहीं पर अपने इन पेट्स को ट्रेनिंग भी देते हैं। उन्होंने कई बार अपने डॉग्स को ट्रेनिंग देते हुए के वीडियो भी साझा किए हैं। इस फार्म हाउस में हर तरफ हरियाली ही नजर आती है। फार्म हाउस में अलग-अलग प्रकार के पेड़-पौधे लगे हैं। धोनी के इस फार्म हाउस में पार्किंग भी हैं, जहां उनकी पसंद की गाड़ी और बाइकों का कलेक्शन रहता है। फार्म हाउस में एक आलिशान बंग्ला भी है यह 7 सात एकड़ में फैला हुआ है।

Previous articleकेंद्र सरकार द्वारा वैक्सीन उपलब्ध करवाने बारे देरी से लिया गया सही फैसला-कांग्रेस
Next articleशिक्षा बोर्ड ने दसवीं के विद्यार्थियों को प्रमोट करने के लिए फार्मूला तैयार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here