नई दिल्ली। अगर आप नई 7 सीटर कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करिए। जल्द ही कई नई कारें भारत में दस्तक देने वाली है। यहां हम आपको 4 ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो अगले 1 साल में भारत में लॉन्च होंगी। ह्यूंदै अल्काजार मौजूदा समय की सबसे बहुप्रतीक्षित एसयूवी है। यह ह्यूंदै क्रेटा का 7 सीटर वर्जन है। भारतीय बाजार में इसे 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह कार 3 रो सीटिंग फॉर्मेट के साथ आने वाली है। महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च की जाएगी। यानी जुलाई से सितंबर के बीच यह भारतीय बाजार में दस्तक दे देगी। इस कार की कीमत 14 लाख रुपये से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है। जीप कमांडर कार के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। साल 2022 के शुरुआती महीनों में इसे लॉन्च किया जाएगा। कार की कीमत 28 से 35 लाख के बीच हो सकती है। भारत में यह कार टोयोटा फारचुनर, फोर्ड इंडेव्योर और वीडब्ल्यू टाइगुन आल स्केप जैसी कारों को टक्कर देगी। नेक्ट जेन म‎हिंद्रा स्कार‎पियो कार कंपनी की सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है। इस साल को 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कार की कीमत 12 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में यह कार टाटा सफारी को टक्कर देगी।
सुदामा/ईएमएस 14 जून 2021

Previous articleपेट पालने के लिए टैक्सी ड्राइवर बने अर्शद, कभी तेंदुलकर व सहवाग जैसे दिग्गजों के चटकाए थे विकेट
Next articleपूर्ववर्ती सरकार ने ‎किए 877 करोड़ के अग्रिम भुगतान ईओडब्ल्यू ने दर्ज की प्राथमिकी, बढेगी कांग्रेस की मु‎श्किल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here