मुंबई। हाल ही में खबरें आई थीं कि सुनील शेट्टी और उनका परिवार साउथ मुंबई की जिस बिल्डिंग में रहता है, उसे बीएमसी ने सील कर दिया गया है। बिल्डिंग को सील किए जाने की वजह कोरोना वायरस के डेल्टा वेरियेंट को बताया गया। बीएमसी के सहायक आयुक्त प्रशांत गायकवाड़ ने सुनील शेट्टी की बिल्डिंग को सील करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि दक्षिण मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट को सील कर दिया गया है। अब सुनील शेट्टी ने पूरी बिल्डिंग सील होने और बिल्डिंग में डेल्टा वेरियेंट के केस मिलने को गलत बताया है।
एक्टर ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बिल्डिंग में डेल्टा वेरियेंट नहीं मिला है। सुनील शेट्टी ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘वाह! कहना पड़ेगा कि फेक न्यूज किसी भी वायरस से ज्यादा तेजी से फैलती है। लोग, कृपया दहशत न फैलाएं। मेरी बिल्डिंग सोसायटी में कोई डेल्टा वेरिएंट नहीं है। सिर्फ एक कोविड+ केस मिला है और मरीज ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। बाकी नकारात्मक हैं और सेल्फ आईसोलेशन में हैं। एक अन्य ट्वीट में सुनील शेट्टी लिखते हैं- ‘मेरी बिल्डिंग सुरक्षित है और परिवार भी पूरी तरह से ठीक है। एक विंग को नोटिस दिया गया है, लेकिन पूरी बिल्डिंग को सील नहीं किया गया है। गलत रिपोर्ट दी गई है। मेरी मां, मेरी पत्नी माना, बेटा अहान, बेटी अथिया और मेरा स्टाफ; साथ ही पूरी बिल्डिंग ठीक है और आपकी शुभकामनाओं के लिए आपको धन्यवाद। क्षमा करें दोस्तों कोई डेल्टा वेरियेंट नहीं है। सुनील शेट्टी का घर साउथ मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में रहते हैं।

Previous articleकृषि विधेयकों, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ सकता है: डॉ.सुब्रमण्यम
Next articleहरित आधारभूत संरचना में उचित निवेश करने की आवश्यकता है: नाबार्ड अध्यक्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here