नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के तीन सदस्यीय कॉलेजियम ने विभिन्न 25 उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को स्थानांतरित करने की सिफारिश की है। कॉलेजियम अपनी यह सिफारिश जल्द ही केंद्र सरकार के पांस भेजेगा।
इससे पहले 4 सितबंर को प्रधान न्यायाधीश ने कहा था कि उच्च न्यायपालिका में रिक्त्तियों को तत्परता से भरने का उनका प्रयास रहा है। उन्होंने कहा था कि सामूहिक प्रयासों के कारण शीर्ष कोर्ट में रिक्तियों की संख्या केवल एक रह गई है। तीन सदस्यीय कॉलेजियम में रधान न्यायाधीश रमना के अलावा जस्टिस यूयू ललित और जस्टिस एएम खानविलकर शामिल हैं।
जिन न्यायाधीशों के तबादलों की गयी है उनमें
न्यायमूर्ति सबीना – राजस्थान से हिमाचल प्रदेश, न्यायमूर्ति एएम बादर – केरल से पटना, न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल-इलाहाबाद से मध्य प्रदेश, न्यायमूर्ति सुदीप अहलूवालिया – पंजाब और हरियाणा से कलकत्ता, न्यायमूर्ति रवि नाथ तिलहरी – इलाहाबाद से आंध्रप्रदेश, न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह – इलाहाबाद से दिल्ली, न्यायमूर्ति अनूप चितकारा – हिमाचल प्रदेश से पंजाब और हरियाणा, न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा – इलाहाबाद से दिल्ली, न्यायमूर्ति टी.एस. शिवगनम – मद्रास से कलकत्ता, न्यायमूर्ति मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव – छत्तीसगढ़ से राजस्थान, न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा – कलकत्ता से उड़ीसा, न्यायमूर्ति उज्जवल भुइयां – बॉम्बे से तेलंगाना, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर – हिमाचल प्रदेश से इलाहाबाद, न्यायमूर्ति जसवंत सिंह – पंजाब और हरियाणा से उड़ीसा, न्यायमूर्ति सुभाष चंद (अतिरिक्त न्यायाधीश) – इलाहाबाद से झारखंड, न्यायमूर्ति एम.एस.एस. रामचंद्र राव – तेलंगाना से पंजाब और हरियाणा, न्यायमूर्ति एम.एन. भंडारी – इलाहाबाद से मद्रास, न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह – पटना से आंध्रप्रदेश, न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा – उड़ीसा से उत्तराखंड, न्यायमूर्ति सौमेन सेन – कलकत्ता से उड़ीसा, न्यायमूर्ति पी.बी. बजंथरी – कर्नाटक से पटना, न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा – राजस्थान से पटना, न्यायमूर्ति परेश आर. उपाध्याय – गुजरात से मद्रास, न्यायमूर्ति अमरनाथ गौड़ – तेलंगाना से त्रिपुरा, न्यायमूर्ति राजन गुप्ता – पंजाब और हरियाणा से पटना शामिल हैं।