मदरलैंड/संवाददाता/जमुई
पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह को जदयू द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चकाई प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सहित 500 पार्टी पदाधिकारियों ने दिया सामुहिक इस्तीफा, प्रदेश अध्यक्ष को भेजा पत्र चकाई विधानसभा से जदयू द्वारा पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह को टिकट नहीं दिए जाने से नाराज चकाई प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सहित 500 पार्टी अधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया वह इस्तीफा का पत्र प्रदेश अध्यक्ष बिहार को भेजा इस संबंध में जानकारी देते हुए चकाई प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय ने बताया कि जनता दल यू में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है.
जनता दल यू अपने मूल उद्देश्य से भटक कर केवल सत्ता सुख पाने का साधन बनने की दिशा अग्रसर है. इस दलदल में गणेश परिक्रमा करने वालों की ही इज्जत है. इस परिस्थिति में इस पल में रहना मेरे लिए संभव नहीं है. मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं साथ ही बताया कि इसके अलावा चकाई प्रखंड के सभी 23 पंचायत के पंचायत अध्यक्ष, सचिव ,बूथ अध्यक्ष, सचिव , कार्यकारिणी सदस्य करीब 500 पार्टी पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा का पत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है.
इस्तीफा देने वालों में चकाई जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय के अलावा बरमोरिया पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, बोंगी पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, सरौन पंचायत अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, परांची पंचायत अध्यक्ष रंजीत कुमार राय,पोझा पंचायत अध्यक्ष मो सुभान, गजही पंचायत अध्यक्ष विद्यानंद राव, नावाडीह पंचायत अध्यक्ष राम कुमार सिंह, दुलमपुर पंचायत अध्यक्ष मो नजमुल, फरियताडीह पंचायत अध्यक्ष दीपक कुमार पांडेय, कियाजोरी पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ,पेटरपहड़ी पंचायत अध्यक्ष शंकर पासवान, चकाई पंचायत अध्यक्ष शिव जी केशरी, रामचंद्रडीह पंचायत अध्यक्ष मुरलीधर तिवारी,बामदह पंचायत अध्यक्ष विनोद दास , चंद्रमंडी पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर सिंह , रामसिंहडीह पंचायत अध्यक्ष अशोक यादव, घुटवे पंचायत अध्यक्ष नीरो यादव, ठाड़ी पंचायत अध्यक्ष राम लखन पासवान, चोफला पंचायत अध्यक्ष श्रवण हांसदा, माधोपुर पंचायत अध्यक्ष दशरथ पासवान, नावाडीह सिल्फरी पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार राय , कल्याणपुर पंचायत अध्यक्ष सुमाधव राय , डढ़वा पंचायत अध्यक्ष कारू तुरी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी शामिल है