सेल्फी l लेने के चक्कर में एक महिला की एक हजार फीट गहरी खाई में ‎गिरने से मौत हो गई। म‎हिला अपने प‎ति और बच्ची के साथ घूमने आई थी। यह हादसा प्रदेश के महू-मंडलेश्वर राज्यमार्ग पर घाट सेक्शन में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, म‎हिला सुबह करीब 11 बजे वह पति और बच्ची के साथ जाम गेट घूमने आई थी। जाम गेट घूमने के बाद थोड़ा नीचे उतरकर घाट सेक्शन में सेल्फी लेने के लिए रुके। तभी हादसा हो गया। मंडलेश्वर थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया ने बताया कि मृतका 28 वर्षीय नीतू निवासी बिचौली मर्दाना रोड इंदौर है। वह पति विकास बाहेती और करीब पांच वर्षीय बच्ची के साथ जाम गेट घूमने आई थी। करीब 11.30 बजे गेट से थोड़ा नीचे घाट सेक्शन में सेल्फी लेने के लिए परिवार रुका। सेल्फी लेते समय नीतू का पैर फिसलने से वह करीब एक हजार फीट नीचे खाई में गिरी। सिर, हाथ-पैर और गर्दन में गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम किया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। नीतू के पिता अजब सिंह चौहान निवासी लवकुश विहार सुखलिया इंदौर ने बताया कि बेटी का प्रेम विवाह हुआ था। विकास क्या काम करता है, ये वो नहीं जानते। घटना का पता होने पर वे पहुंचे। पुलिस ने बताया कि नीतू का पति विकास किसी निजी कंपनी में कार्य करता है।
जाम गेट के चौकीदार सहदेव गीरवाल ने बताया कि घटना की जानकारी करीब 11.45 बजे लगी। सूचना पर मंडलेश्वर थाने से टीम पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ पहाड़ियों में खोजबीन की गई। करीब छह घंटे मशक्कत के बाद शव को ऊपर लाया गया। विंध्याचल पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित महू-मंडलेश्वर राज्यमार्ग जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी है। सर्पिलाकार सड़क के घुमावदार मोड़ पर कई हादसे हो चुके हैं। घाट सेक्शन में पहाड़ियों से पत्थर मुख्य मार्ग पर गिरते रहते हैं। दिन में तो यह क्षेत्र पर्यटकों से गुलजार रहता है, लेकिन रात को सूनसान रहता है। मोबाइल नेटवर्क की कमी इस रास्ते को ज्यादा खतरनाक बना देती है। रात को लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। असामाजिक तत्व जाम गेट के आसपास और पूरे घाट सेक्शन में जहां-तहां बैठकर शराब पीते हैं। घाट सेक्शन से गिरने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। करीब एक साल पहले खरगोन के दंपती की कार भी खाई में गिर गई थी। जिससे उनकी मौत हो गई थी। राज्यमार्ग के बीच मालवा-निमाड़ की सीमा पर ऐतिहासिक जाम दरवाजे से प्रकृति का अनुपम दृश्य देखने को मिलता है। पर्यटक इमारत पर चढ़कर सेल्फी लेते हैं। इससे खाई में गिरने का डर बना रहता है।

Previous articleदिल्ली में मां के साथ मंदिर गई 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Next articleनोकिया 6300 और 8000 की लॉन्चिंग जल्द -लेटेस्ट फीचर्स के साथ होगी फोन्स की लॉन्चिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here