मदरलैंड संवाददाता, गोपालगंज।

गोपालगंज। जिले के हथुआ स्थित सैनिक स्कूल के उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल दीप सिंह महलावत का देहावसान हृदयगति रुक जाने के कारण देर रात निधन हो गया। इसकी पुष्टि सदर अस्पताल गोपालगंज के चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा की गयी। पुरा विद्यालय परिवार शोक में डुबा हुआ है। उप प्राचार्य के कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी सैन्य छात्रों और स्टाफ कर्मियों के प्रति उनके अतिशय प्रेम स्नेह की चर्चा करते हुए काफ़ी शोक संतप्त है। आपको बता दें कि उप प्राचार्य दीप सिंह महलावत भारतीय सेना में 8 दिसम्बर 2001 में कमिश्नर होकर आये ये सेना में शिक्षा कोर के काबिल तथा कर्मठ पदाधिकारी के रूप में जाने जाते थे। लगभग 465 छात्र और उनके अभिभावक भी उप प्राचार्य के निधन पर काफी शोक संतप्त है। सैन्य पदाधिकारी का पार्थिव शरीर देर रात विद्यालय प्रांगण से सैन्य अस्पताल दानापुर ले जाया गया । जहां से उनके घर नोएडा ले जाया जाएगा ।

Click & Subscribe

Previous articleलॉक डाउन के कारण आये परिवार के साथ जीविका का साधन जल के हुआ खाक।
Next articleदेश व्यापी आह्वान के तहत विभिन्न जन संगठनों के द्वारा अन्य मांगों को लेकर अपने घरों के दरवाजे पर खड़ा होकर प्रदर्शन किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here