कांग्रेस की अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करने वाली थीं, लेकिन अब उनकी जगह उनके बेटे व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से पार्टी का प्रचार नहीं किया था।

अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर वापस लौटने के बाद यह सोनिया गाँधी की पहली चुनावी रैली थी। पार्टी ने इसके लिए एक विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि सोनिया गाँधी शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में गवर्नमेंट कॉलेज खेल परिसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। लेकिन अब पार्टी के एक सूत्र ने बताया है कि सोनिया अपनी खराब सेहत के कारण रैली में शामिल नहीं हो सकेंगी।

पार्टी के सूत्र ने आगे बताया है कि, “सोनिया गाँधी की जगह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोपहर 2 बजे महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।” आपको बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होना है, जिसके लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। वहीं इन चुनावों की मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी और उसी दिन नतीज़े भी जारी किए जाएंगे।

Previous articleजब धारा 370 की बात करते हैं तो कांग्रेस दर्द से छटपटाने लगती है : प्रधानमंत्री मोदी
Next articleLIVE: स्वदेशी मेले के रंग, मदरलैंड वॉइस के संग, Day 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here