मदरलैंड/संवाददाता/अररिया

कुर्साकांटा।।     संयुक्त प्रगतिशील जन कल्याण ट्रस्ट भारत के द्वारा संचालित संयुक्त प्रगतिशील  रोजगार कार्यक्रम  के अंतर्गत कुर्साकाटा प्रखंड में कुल 5 समूह का गठन कर लिया गया है। जिसका प्रशिक्षण के बाद कार्य प्रारंभ किया जायेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष सह मुख्य प्रबन्ध निदेशक विपुल कुमार कर्ण ने बताया कि संयुक्त प्रगतिशील  जन कल्याण ट्रस्ट भारत के द्वारा  महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने,  गृह उद्योग को बढ़ावा देने,  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  संयुक्त प्रगतिशील स्वरोजगार कार्यक्रम नामक  विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत  प्रत्येक प्रखंडों में  300 महिलाओं को  स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।  इस कार्यक्रम के अंतर्गत  5 महिलाओं का एक समूह बनाया जाएगा,  फिर  एक उद्योग का चयन कर  समूह को उस उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।  प्रशिक्षण के बाद समूह द्वारा  उद्योग से संबंधित सामान तैयार किया जाएगा, जिसे संयुक्त प्रगतिशील जन कल्याण ट्रस्ट भारत के द्वारा  खरीद कर  विक्रय कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि संयुक्त प्रगतिशील जन कल्याण ट्रस्ट भारत  के द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम से प्रत्येक जिले में 2,000 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। कुर्साकाटा प्रखंड के प्रखंड प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद ठाकुर ने बताया कि जल्द ही कुर्साकाटा प्रखंड से 300 महिलाओं को स्वरोजगार कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील जन कल्याण ट्रस्ट भारत द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम से प्रखंड की महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर बन सकेगी।

Previous articleअररिया पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च 
Next articleअवैध हथियार दो देशी कट्टे और कारतूसों सहित एक गिरफतार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here