नई ‎दिल्ली। सरकार ने सरकारी स्वर्ण बांड की दूसरी श्रृंखला के ‎‎लिए निर्गम मूल्य 4,842 रुपए प्रति ग्राम तय किया है। बांड अभिदान के लिए 24 मई से 28 मई के बीच खुलेगा जबकि निर्गम जारी की तिथि एक जून है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 12 मई, 2021 को अधिसूचना जारी कर सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2021-22 श्रृंखला 1, 2 3, 4, 5, 6 की घोषणा की थी। इसमें पहली श्रृंखला अभिदान के लिए 17 से 21 मई, 2021 तक खुली थी। बयान के अनुसार सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ परामर्श से ऑनलाइन आवेदन करने वाले और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवेशकों को निर्गम मूल्य पर 50 रुपए प्रति ग्राम छूट देने का फैसला लिया है। ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बांड का निर्गम मूल्य 4,792 रुपए प्रति ग्राम होगा।

Previous articleराजधानी में कल फिर मिले 649 कोरोना संक्रमित कोरोना के 1205 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर
Next articleविदेशी मुद्रा भंडार 56.3 करोड़ डॉलर बढ़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here