स्टार प्रचारकों की सूची में उम्मीदवारों की मांग पर प्रियंका गांधी का नाम भी जोड़ा गया है। यह सारी प्रक्रिया झारखंड में चुनाव प्रचार को लेकर की जा रही है लेकिन उनकी ओर से साफ तौर पर झारखंड आने से इन्कार कर दिया गया है। इतना ही नहीं, राहुल गांधी के विदेश जानी की तिथि भी तय होने की सूचना है जिसके बाद हताश कांग्रेसियों के लिए सोनिया गांधी ने एक बार प्रचार के लिए आने पर हामी भर दी है। इस बीच, सोनिया गांधी के आने की सूचना से कांग्रेसी खुश दिख रहे हैं। दूसरे चरण के अंत या तीसरे चरण में उनका आगमन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पहले स्वास्थ्य कारणों से उनके चुनाव प्रचार से दूर रहने की बात कही जा रही थी लेकिन गांधी परिवार की मौजूदगी के नाम पर वे आएंगी। सूत्रों के अनुसार पूरे चुनाव में वे सिर्फ एक बार ही आएंगी। इसकी तारीख तय की जा रही है। स्टार प्रचारकों की दूसरी सूची में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, सचिन पायलट, शत्रुघ्न सिन्हा, कीर्ति आजाद समेत कई और नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की सूची में जोड़ दिया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने साफ तौर पर झारखंड आने से मना कर दिया है। संभवत: उनसे इस मुद्दे पर आगे बात भी नहीं होगी. सोनिया, मनमोहन और राहुल के बाद चौथे नंबर पर उनका नाम है।दूसरी ओर, राहुल गांधी इसी दौरान विदेश यात्रा पर जानेवाले हैं. इस कारण उनके आने की संभावना भी कम है। हालांकि कुछ कांग्रेस नेताओं के अनुसार विदेश जाने से तीन-चार दिन पहले अगले महीने की 10 तारीख के आसपास वे एक तारीख दे सकते हैं।

Previous articleचुनाव आयोग झारखंड विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध रहे : मुख्य चुनाव आयुक्त
Next articleअधीर रंजन चौधरी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर किया बड़ा हमला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here