गुरुग्राम। हरियाणा सरकार में गृह मंत्री अनिल विज की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई है। ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में अनिल विज को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अनिल विज की तबीयत खराब होने के कारण शनिवार को लगाए जाने वाले जनता दरबार को रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि कुछ वक्त पहले अनिल विज कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। अनिल विज वैक्सीन के ट्रायल में शामिल हो चुके हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी उनकी तबीयत में कुछ गिरावट आई थी। हालांकि, बीते कुछ दिनों से उनकी तबियत ठीक थी।

Previous articleआज़मगढ़ में शनिवार को महिला सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन
Next articleअब खत्म हुई पाबंदी, आज से रात में किया जा सकेगा ताज का दीदार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here