मदरलैंड संवाददाता,
मशरक(सारण)। हर घर भाजपा” अभियान के तहत दूसरे दिन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री तारकेश्वर सिंह ने बनियापुर विधानसभा के मशरक उत्तरी मंडल के अरना शक्ति केंद्र के मतदान केंद्र संख्या 26, 27 28 एवं बनियापुर उत्तरी मंडल के धवरी शक्ति केंद्र के विभिन्न गॉंव में घर घर जाकर लोगो को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की चिट्ठी एवं मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल की उपलब्धियों की बुकलेट दिया। मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा, भाजपा के दक्षिणी मंडल अध्यक्ष जमादार यादव, जिला मीडिया प्रभारी त्रिभुवन तिवारी जिला कार्य समिति सदस्य, रणवीर राज,अधिवक्ता राधेश शर्मा पूर्व मुखिया बृज किशोर सिंह युवा अध्यक्ष विवेक नाथ तिवारी, आई टी सेल के संयोजक अतुल पाण्डेय,प्रमोद सिंह, सुमित कुमार सिंह, मन बोध सिंह, जटाश मभु सिंह अखिलेश राम बिरेंद्र सिंह बंटी कुमार सिंह, झूलन सिंह रामा शंकर राय बसंत राय राजू राय, दिनेश राय महेश राय रामजी राय राकेश राम,बब लू राम राजीव रामसहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस मौके पर श्री तारकेश्वर सिंह ने कहा तीन चलने वाले हर घर का आज दूसरा दिन भी अभूतपूर्व रहा। इस अवसर पर लोगों का उत्साह देख काफी प्रसन्नता हुई। लोगों ने प्रधानमन्त्री श्री मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए न केवल बीते 6 साल में किये गये कामों की खुलकर तारीफ़ की बल्कि साथ-साथ कई सुझाव भी दिए। वास्तव में सच्चा लोकतंत्र वही है जिसमें जनता खुलकर अपनी बात सरकार के समक्ष रख सके. हमारे इस इस अभियान का मकसद भी यही है कि हम अपनी बातों को जनता के पास रखें और उनके सुझावों और विचारों को एकत्रित कर केन्द्रीय नेतृत्व के पास भेज सकें।कार्यक्रम को पूरे बिहार में मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन के बारे में बताते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री सिंह ने कहा हमारे इस अभियान को मिल रहा यह अभूतपूर्व जनसमर्थन वास्तव में प्रधानमन्त्री मोदी जी के सबल नेतृत्व और केंद्र सरकार द्वारा बीते 6 वर्षों में हासिल की गयी ऐतिहासिक उपलब्धियों का परिणाम है. कांग्रेस के कारण लोगों के मन में जो नाउम्मीदी बस गयी थी, मोदी सरकार ने उनमें एक नई आशा का संचार किया है. इसके अलावा कोरोना संकट में केंद्र सरकार ने जो काम किये है उसने लोगों के विश्वास को और पुख्ता कर दिया है।लोग जान चुके हैं कि अगर इस संकट में देश की बागडोर प्रधानमन्त्री मोदी के हाथों में नहीं होती तो आज भारत की स्थिति अमेरिका और इटली सरीखी हो गयी होती।कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए श्री सिंह ने कहा बनियापुर विधानसभा सहित सारण जिले के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से मेरी अपील है अधिक से अधिक लोगों के घर जा कर इस अभियान को सफल बनाएं. इसके अलावा सभी से मेरा अनुरोध है कि एक बार में सिर्फ दो व्यक्ति ही किसी के घर पर जाएं।यह कार्यक्रम 13 जून तक चलेगा। जिसके बाद 14 जून इस कार्यक्रम को महाअभियान की शक्ल देते हुए प्रत्येक बूथ के हमारे सप्तऋषि व सभी कार्यकर्ता कम से कम 25 घरों तक प्रधानमन्त्री जी की चिट्ठी और उपलब्धियों का पत्रक पहुंचाएंगे। इसके अलावा लोगों के सुझाओं को भी एकत्रित किया जाएगा, जिसे एक साथ पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व को भेजेगी।