दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों की स्थिति को गंभीर बताते हुए लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए सेना तैनात करने की मांग की है। श्री केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत कर्फ्यू लगाया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख रहे हैं। श्री केजरीवाल ने कहा कि वह रात भर बड़ी संख्या में लोगों के सम्पर्क में थे। स्थिति बेहद गंभीर है।

पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद स्थिति नियंत्रित नहीं हो रही है। पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने आज सुबह मौजपुर से गोकुलपुरी के इलाके में फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास पैदा करने का प्रयास किया। पुलिस ने लोगों को अपने घरों में रहने की सलाह दी। कल रात से कोई बड़ी घटना की सूचना नहीं है। हिंसा की घटनाओं में अब तक 17 लोगों की मौत हो गयी है और बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में भर्ती है। कई लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। हिंसा की घटनाओं में एक पुलिसकर्मी की भी मौत हुयी है। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले दो दिनों से हिंसा की घटनाएं हो रही है। गृह मंत्री ने कल इस संबंध में एक बैठक भी की थी और पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकमी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था।

Previous articleदिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रो में मेट्रो स्टेशन खुले, डोभाल ने लिया जायजा
Next articleउत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में मृतकों की संख्या 20 हुई, हालात तनावपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here