सीहोर । स्थानीय सौभाग्य पैलेस में हिन्दु उत्सव समिति द्वारा दीपावली मिलन समारोह कोरोना गाईड लाईन के अनुसार आयोजित किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए। सर्व प्रथम हिन्दु उत्सव समिति के संरक्षक हरिशचन्द्र अग्रवाल, सतीष राठौर, प्रेम पहलवान, शंकर प्रजापति, राजेन्द्र वर्मा, सुरेश वशिष्ट, पप्पु धाड़ी, पं.महेश दुबे, प्रदीप वशिष्ट, ब्रजमोहन सोनी ने राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात हिउस के अध्यक्ष ब्रजमोहन सोनी ने उक्त अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया एवं हिउस के अध्यक्ष ब्रजमोहन सोनी का स्वागत आशीष गुप्ता एवं नरेन्द्र राजपूत्र ने किया। इस अवसर पर एक सरस काव्यगोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी स्त्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्यपाठ करने वाले कवियों में मुख्यरुप रमेश गोहिया, द्वारका बासुरिया, हरिओम शर्मा दाऊ, नारायण नवरंग, हिरालाल शर्मा, मांगीलाल राठौर, पुष्पेन्द्र भदोरिया, डॉ. विजेन्द्र जायसवाल, दिनेश भोपाली, डॉ. मंगलेश जायसवाल, भानूराज आदि मुख्य रहे। तत्पश्चात, ब्रजमोहन सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि शीघ्र ही हिउस के तत्वाधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। साथ ही अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए हिउस के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजेन्द्र जायसवाल ने किया। अंत में आभार नरेन्द्र राजपूत ने माना।














