कोराना महामारी l के बाद भी हिमाचल प्रदेश में हॉकी खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरु कर दिया है। ये अभ्यास हॉकी इंडिया द्वारा जारी कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है।लगभग 60 खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किया है। जिन खिलाड़ियों ने खेल गतिविधियों की शुरुआत की है, उनकी आयु 18 से 21 वर्ष के बीच है। हिमाचल प्रदेश राज्य इकाई के सदस्य आगामी महीनों में राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। राज्य इकाई के सदस्यों ने सितंबर में राष्ट्रीय टीमों के मुख्य कोचों और पीआर श्रीजेश तथा सविता जैसे अनुभवी राष्ट्रीय
सविता जैसे अनुभवी राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत कर खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने के पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की थी। हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने कहा , ‘‘ हॉकी इंडिया से विस्तृत एसओपी और दिशानिर्देश मिलने के बाद हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करने में मदद मिली। हमारे खिलाड़ी और अधिकारी मैदान पर वापसी को लेकर उत्साहित हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर कोई प्रोटोकॉल का ठीक से पालन कर रहा है और साथ ही साथ अभ्यास के दौरान ज्यादा जोर नहीं डाल रहा है। खिलाड़ियों के लिए धीरे-धीरे गतिविधियां को बढ़ाना जरूरी है।’’

Previous article रिकार्ड ऊंचाई पर खुला शेयर बाजार – सेंसेक्स 42,500 और निफ्टी 12,000 के पार
Next articleपाक के पूर्व कप्तान पर जुर्माना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here