हिमाचल में बीते शुक्रवार यानी 13 दिसंबर 2019 को दूसरे दिन भी बर्फबारी का दौर जारी रहने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। वहीं प्रदेश में छह नेशनल हाईवे समेत 298 छोटी-बड़ी सड़कों पर यातायात ठप रहा। जहां रोहतांग में 30 घंटों में पांच फीट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। जहां बीते गुरुवार रात को प्रदेश के पांच क्षेत्रों में न्यूनतम पारा माइनस में दर्ज हुआ। शिमला के कुफरी से ढली तक जाम लगने से सैकड़ों सैलानी फंस गए हैं। बर्फबारी से कुफरी में महाराष्ट्र के 90 सैलानी फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि मार्ग बंद होने से पहले पुलिस के बार-बार कहने पर भी सैलानी कुफरी से नहीं निकले।

शिमला पुलिस ने की लोगों से अपील
मौसम विभाग के अनुसार शिमला पुलिस ने सभी सैलानियों को कुफरी में होटलों में ठहराया है। सैलानी महाराष्ट्र से कुफरी घूमने आए हैं, लेकिन बर्फबारी के चलते उनकी बसें फंस गई हैं। शिमला पुलिस ने सैलानियों को दिशानिर्देशों के पालन करने की अपील की है।

खंभे से गिरने से एक कर्मचारी की मौत
वहीं मौसम विभाग कि माने तो सोलन के कसौली में सुबह 7 बजे बिजली ठीक करते खंभे से गिरने से एक कर्मचारी की जान चली गई। बारिश-बर्फबारी से अधिकतम तापमान में भी आठ से 10 डिग्री की कमी हुई। कुफरी में अधिकतम पारा -0.5 और केलांग में शून्य रहा। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है।

Previous articleदिल्ली के अनाज मंडी के बाद अब मुंडका इलाके में लकड़ी के गोदाम में लगी आग
Next articleराष्ट्रीय गंगा परिषद की पहली बैठक, पीएम मोदी करेंगे अध्यक्षता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here