हैदराबाद में घटे मामले के बाद देश में हैवानियत रुकने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक यौन उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरंदगी कर उसे जिंदा जलाने वाले आरोपियों के एनकाउंटर को अभी 24 घंटे ही हुए थे कि बिहार के दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक टेम्पो चालक को गिरफ्तार किया गया। अपने बयान में पुलिस उपाधीक्षक अनोज कुमार ने मामले के बारे में बताते हुए कहा कि हमें बताया गया है कि टेम्पो चालक उसे एक बगीचे में ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। फिलहाल, पीड़िता का इलाज चल रहा है।

बता दें कि, उन्नाव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जिंदा जलाने के बाद शुक्रवार देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, अब उन्नाव में ही तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की गई। दरअसल, माखी गांव में तीन साल की एक बच्ची के यौन उत्पीड़न के प्रयास में एक आरोप को गिरफ्तार किया गया। उन्नाव एसपी विक्रांत वीर का कहना है कि हमने आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मामला भी दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के ही बुलंदशहर के पहासू इलाके में अपने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी रिश्तेदार के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना तीन दिसंबर की है। पुलिस ने घटना का एक वीडियो पोस्ट करने का आरोप में भी एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। मामले के बारे में बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो घंटे के अंदर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Previous articleLIVE: LOP Vijender Gupta is addressing a Press Conference live from State Office
Next articleएनसीसी कैडेट्स ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here