दिनों दिन बढ़ते जा रहे दुष्कर्म और जुर्म की घटनाओं ने अपना एक नया रूप ले लिया है हर रोज कोई न कोई ऐसी घटना के बारे में सुनने मिल ही जाता है, जो हम कई बार अपने सपने में भी नहीं सोच सकते। आज हर कोई इस बात के परेशान और खुद को असुरक्षित महसूस करता है कि कही कोई घटना का शिकार न हो जाए।
महिला डॉक्टर की बहन की मांग
वहीं हाल ही में तेलंगाना में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद मार दी गई महिला डॉक्टर की बहन ने मांग की है कि दुष्कर्म के आरोपियों को जमानत न मिले इसके लिए कानून में बदलाव किया जाना चाहिए। पीड़िता की बहन ने कहा, कानून में बदलाव होना चाहिए ताकि ऐसे मामलों में आरोपी को जमानत न मिल सके।
ऐसी घटनाएं पूरी तरह से बंद हो…
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बात का पता चला है कि मृतका की बहन ने कहा, ऐसी घटनाएं पूरी तरह से बंद होनी चाहिए। न्याय जल्द से जल्द मिलना चाहिए। इसमें सालों का समय नहीं लगना चाहिए कि इस बीच पीड़िता की हत्या कर दी जाए। बता दें कि इस मामले में हैवानियत करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में मार गिराया था।