समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और रामपुर लोकसभा सीट से सासंद आज़म खान ने हैदराबाद व संभल रेपकांड पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि हैदराबाद और संभल में जो हुआ वो किसी से छुपा नही है। आज देश भर का जो हाल है वह चिंताजनक है। इस समय देश दयनीय हालत में है। देश की आर्थिक स्तिथि खस्ता है। बेरोजगारी और लाचारी बढ़ गई है। महिलाओं के साथ दरिंदगी की वारदातें बढ़ती जा रही है। आजम खान ने कहा कि देश के लिए ऊपर वाले से दुआ करें।

उल्लेखनीय है कि हैदराबाद में एक डॉक्टर को सामूहिक दुष्कर्म के बाद जिंदा जला दिया गया था। जिसे लेकर देश भर में उबाल देखने को मिल रहा है। 21 नवंबर को संभल जिले में भी एक नाबालिग किशोरी को पड़ोस के ही युवक जीशान ने दुष्कर्म करने के बाद जिंदा जला दिया था। गंभीर स्थिति में पीड़िता को दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 9 दिन के बाद 30 नवंबर को पीड़िता ने दम तोड़ दिया था।

आजम खान रविवार को पार्टी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के लोकसभा में माफ़ी मांगने पर केंद्र सरकार पर भी हमला बोला है।

Previous articleदिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र शुरू, कॉलोनियों को पक्की किए जाने पर विचार
Next articleहैदराबाद रेप/मर्डर केस : आज संसद में विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here