होली के दिन 10 मार्च को दिल्ली मेट्रो रेल निगम द्वारा संचालित मेट्रो सर्विस दोपहर बाद 2:30 बजे के बाद ही शुरू होगी। दिल्ली मेट्रो द्वारा सूचना के मुताबिक, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी रूट्स पर 2:30 बजे से पहले कोई भी मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी। बता दें कि होली के दिन दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी भी आधे दिन छुट्टी पर रहकर त्योहार मनाते हैं। ऐसे में सालों से होली के दिन दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो का संचालन बंद रहता है। इसके बाद सभी लाइनों में मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होनी शुरू हो जाती हैं। इसी के साथ मेट्रो फीडर बसें भी इस दौरान उपलब्ध नहीं हो पाएंगीं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों के मुताबिक, होली के दिन दोपहर 2.30 बजे के बाज सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन की सेवाएं रोजाना की तरह सामान्य हो जाएंगीं।

Previous articleकोरोना को लेकर चल रहा जागरूकता अभियान : निधि
Next articleनिर्भया मामला : नया डेथ वारंट जारी होने के बाद बदलने लगा दोषियों का व्यवहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here