रौशन कुमार : भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के पूर्णिया आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी जोरों पर है। जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. संजय जायसवाल शनिवार 12 अक्टूबर को पहली बार पूर्णिया आ रहे हैं जिनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

जिले के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक..
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 12 अक्टूबर की शाम 2 बजे किशनगंज से पूर्णिया राेड से आएंगे तथा बेलौरी स्थित अप्सरा मंगल भवन में अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। जिला के प्रमुख पदाधिकारियों, विधायक, पूर्व विधायक, मंच मोर्चा के अध्यक्षों की बैठक लेंगे। भाजपा प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं अनंत भारती ने बताया कि बायसी सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।

अप्सरा मंगल भवन में होगा सांसद का स्वागत
बता दें कि, समारोह के बाद नाैगछिया प्रस्थान करेंगे। मीडिया प्रभारी सुमित प्रकाश ने बताया कि बेलौरी स्थित अप्सरा मंगल भवन में प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चम्पारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल का स्वागत एवं अभिनन्दन बिहार सरकार के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, सदर विधायक विजय खेमका, जिला परिषद अध्यक्ष क्रांति देवी, पूर्व विधायक प्रदीप दास समेत पूर्णिया जिला एवं मंडल अध्यक्षए पदाधिकारी, मंचए मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा।

Previous articleडॉ. वसीम के शोकाकुल परिवार से मिले पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा
Next articleकालाबाजारी के 55 बोरी अनाज के साथ दो वाहन जब्त, पांच अभियुक्तों पर मामला दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here