नई दिल्ली। पिछले साल लगे राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में यात्री ट्रेन सेवाओं में भारी कटौती के बावजूद 2020 में करीब 8,700 लोगों की रेलवे पटरियों पर कुचले जाने से मौत हो गई थी। मृतकों में से अधिकतर प्रवासी मजदूर थे। रेलवे बोर्ड ने ऐसी मौतों के आंकड़े मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौर द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में साझा किए हैं। रेलवे बोर्ड ने कहा, राज्य पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर 805 लोग घायल हुए और 8,733 लोगों की जनवरी 2020 से दिसंबर 2020 के बीच रेल पटरियों पर मौत हुई।
एक अधिकारी ने कहा, नजदूरों ने यह भी माना कि लॉकडाउन की वजह से कोई भी ट्रेन नहीं चल रही होगी। पिछले साल ट्रेनों द्वारा कुचले जाने से हुई मौतें उससे पहले के चार वर्षों की तुलना में भले ही कम हों लेकिन ये संख्या तब भी काफी बड़ी है क्योंकि 25 मार्च को कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉकडाउन की घोषणा के बाद से यात्री रेलगाड़ी सेवाएं प्रतिबंधित थीं। लॉकडाउन के दौरान केवल मालवाहक रेलगाड़ियों का परिचालन हो रहा था और बाद में रेलवे ने प्रवासी मजदूरों को लाने-ले जाने के लिए एक मई से श्रमिक विशेष रेलगाड़ियां चलाई थीं। दिसंबर तक करीब 1,100 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन किया जा रहा था। साथ ही 110 नियमित यात्री ट्रेनें भी चल रहीं थी। कोविड से पहले की अवधि में चलने वाली 70 प्रतिशत रेलगाड़ी सेवाएं अब बहाल कर दी गई हैं।

Previous articleदेश में लगी वैक्‍सीन की 22 करोड़ से अधिक डोज -टीका लगवाने में महिलाएं रहीं देश के पुरुषों से पीछे
Next articleआरजेडी के राज्यसभा सांसद एडी सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here