मदरलैंड संवाददाता, बेतिया

किसानों को यूरिया खाद की परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने सभी कृषक सेवा केंद्र खोलने का आदेश निर्गत कर दिया है, इसी कृषक केंद्र पर, किसानों को प्रति बोरा ₹265 के दर से यूरिया मिल जाएगा, इस बात की जानकारी संवाददाता को देते हुए बिस्कोमान के अध्यक्ष डॉ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यूरिया की कालाबाजारी पर नियंत्रण करने के लिए  सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है।
किसान सेवा केंद्र के कर्मियों को  बचने के लिए मास्क ,ग्लब्स, सैनिटाइज सहित आवश्यक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्र के किसी कर्मी को कोरोना की स्थिति में इलाज बिस्कोमॉन
कराएगा ,यूरिया खरीदने के लिए किसानों का केंद्र पर मास्क पहन कर आना अनिवार्य होगा जो ऐसा नहीं करेंगे उनको यूरिया नहीं मिलेगा ,सोशल डिस्टनसिंग का ख्याल रखते हुए परिसर में खैनी, गुटखा, खाते हुए पाए जाने पर भी किसानों को यूरिया खाद नहीं मिलेगा,  जिन किसानों के पास मास्क, ग्लब्स  नहीं है,वैसे किसानों को बिस्कोमान मास्क और साबुन देगा ,साथ ही बिस्कोमान के कर्मी का 50 लाख का बीमा भी किया जाएगा ताकी अनहोनी पर यह राशि उनके आश्रितों को दिया जा सके।

Click & Subscribe

Previous articleअमनी से मिले अज्ञात वृद्ध के शव की शिनाख्त- परिजनों को सौपा शव।
Next articleईट पहुँचाने गए ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत एक जख्मी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here