मदरलैंड संवाददाता, गिरिडीह
गिरिडीह- बुधवार को भाकपा माले के 91 वाँ स्थापना दिवस पर गावां प्रखंड के बादीडीह पंचायत अंतर्गत नावाडीह में भाकपा कार्यकर्ताओं ने सादगी रूप से मनाया। बताया गया कि लॉक डाउन को देखते हुए कार्यकर्म में चयनित कार्यकर्ता ही मौजूद रहे और सोशल डिस्टेंस के नियमो का पालन करते हुए फूल चढ़ाए। साथ ही पार्टी के साथ देते हुए लोगो की मदद करने की सभी सपथ भी लिए।
मौके पर उपस्थित कार्यकारणी सदस्य सकलदेव यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और झारखंड सरकार से पार्टी यह मांग करती है कि जो प्रवासी मजदूर दिल्ली , मुंबई ,कोलकाता, बैंगलोर , चेन्नई , हैदराबाद जैसे शहरों में फंसे हैं उन्हें दस हजार रूपए उपलब्ध कराए और उन्हें जल्द से जल्द वापिस घर ले कर आए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता महामारी के इस विषम परिस्थिति में ग्रामीणों के साथ है और भाकपा माले के स्थापना दिवस पर हम अभी यह संकल्प लेते हैं प्रखंड के अंदर भूखमरी से किसी की मौत ना हो , इसके लिए पार्टी द्वारा अभियान चालया जा रहा है ,जिसके के तहत धन और अनाज संग्रह करके गरीब असहायों के बीच बांटा जाए , इसके साथ मास्क सेनेटाइजर भी बांटा जा रहा है।