मदरलैंड/कटिहार
कटिहार। जिले के फलका प्रखंड क्षेत्र के पोठिया ओपी थाना क्षेत्र के भंगहा तुर्की गांव में कोसी नदी के पानी में 35 वर्षीय युवक के डूबने से मौत हो गयी। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी अंचल पदाधिकारी को दी गयी। लेकिन पांच घंटे कोसी नदी में शव तैरता रहा। लेकिन इसका सुधि लेने वाला प्रशासन पांच घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची, इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार भंगहा निवासी भुनेश्वर मंडल के पुत्र कैलाश मंडल 35 वर्ष सुबह लगभग 11:00 बजे अपने कामत तुर्की कोसी नदी पार कर जा रहा था कि गहरे पानी में पैर फिसल जाने से पानी में डूबने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर प्रशासन 5 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे इससे ग्रामीण काफी आक्रोश दिखे। वही स्थानीय संजय पटेल एवं अन्य बुद्धिजीवी ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
Previous articleकोरोना पॉजिटिव कुत्ते की मौत-मामला अमे‎रिका का
Next articleबिहार राज्य में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था पदाधिकारियों कर्मियों का मनचाहा स्थानांतरण, पदस्थापन, अनियमित प्रोन्नति और घोटाले बाजों को संरक्षण देकर संरक्षक बने स्वास्थ्य मंत्री और सुशासन के कर्णधार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here