- बिहार चुनाव में अब 110 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी भाजपा
पटना। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने कोटे से सहयोगी दल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 11 सीटें देने का ऐलान कर दिया है। गत दिवस एनडीए में सीटों का बंटवारा हुआ था। जिनमें से नीतीश कुमार की जेडीयू के खाते में 122 सीटें आईं और भाजपा को 121 सीटें मिली थी। इनमें से भाजपा ने 11 सीटें वीआईपी को देने की घोषणा की है।
ऐसे में अब 110 सीटों पर भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी को सीट भाजपा के कोटे से दी जाएगी। हम सभी ने निर्णय लिया है कि मुकेश साहनी को एनडीए में जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कोटे से वीआईपी पार्टी को 11 विधानसभा की सीटें दी हैं एवं भविष्य में एक विधानपरिषद की भी सीट देंगे।