पुणे । महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक महिला ने कथित तौर पर फोन पर तलाक दिए जाने के मामले में अपने 32 वर्षीय पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला पहले नौकरी करने दुबई गई थी और हाल ही में अहमदनगर आई थी।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रहने वाले महिला के पति ने 20 नवंबर को उसे फोन किया और बताया कि वह उसके साथ संबंध नहीं रखना नहीं चाहता और उसके साथ रहना भी नहीं चाहता। अधिकारी ने कहा, व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे फोन पर तलाक दे दिया। पीड़ित महिला ने अहमदनगर में भिंगर कैंप पुलिस थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह के अधिकारों के संरक्षण) अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके अनुसार तात्कालिक ‘तीन तलाक’ पर प्रतिबंध है। पुलिस ने कहा कि महिला (31) ने ब्यूटी पार्लर संबंधित कोई कोर्स किया था और वह मुंबई में काम करती थी। बाद में महिला दुबई चली गई थी और हाल ही में अहमदनगर लौटी थी जहां उसका फ्लैट है। दंपति की तीन साल की एक बेटी भी है।

Previous article कार्यालय प्रमुख सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें-कलेक्टर
Next article किसानों को मिलें सब्जियों के सही दाम थोक व खुदरा मूल्य में न हो अधिक अंतर समर्थन मूल्य निर्धारित किए जाने के संबंध में रिपोर्ट तैयार करें मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सब्जियों के दाम के संबंध में उद्यानिकी विभाग की बैठक ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here