रुड़की! जनसंघ के संस्थापक महामन्त्री पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती के अवसर पर भाजपा ने प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए। पार्टी द्वारा भेजे गए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने आबंटित बूथ पर व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कार्यक्रम में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके महान व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया!भाजपा, रुड़की पश्चिमी मण्डल का मुख्य कार्यक्रम पूर्वावली शक्तिकेन्द्र के बूथ सं. 7 में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.अनिल शर्मा के आवास पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए रुड़की विधानसभा प्रभारी और हरिद्वार के पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने कहा कि प० दीनदयाल उपाध्याय जी का प्रेरक जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि दीनदयाल का एकतममानववाद एवं अंत्योदय का दर्शन आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है। गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री का सिद्धान्त सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास* पण्डित दीनदयाल जी के आदर्शों पर ही आधारित है। भाजप पॉलिसी रिसर्च विभाग, उत्तराखण्ड के प्रदेश सह संयोजक और प. दीनदयाल उपाध्याय जयन्ती कार्यक्रमों के मण्डल संयोजक डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि दीनदयाल समग्र और संतुलित विकास के पक्षधर थे, इसलिये उन्होंने कहा था कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचनी चाहिए। प. दीनदयाल का स्पष्ट मत था कि किसान को उसकी उपज का पूरा दाम मिले और मजदूर को उसका पसीना सूखने से पहले उसकी मजदूरी मिल जानी चाहिए। डॉ. शर्मा ने कहा कि प. दीनदयाल गौवंश को भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार मानते थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रुड़की पश्चिमी मण्डल के अध्यक्ष प्रवीण सिंधु ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने का उद्देश्य यही है कि अपने कार्यकर्ता महापुरूषों के जीवन-चरित्र से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा करने के लिए आगे आयें।

सिंधु ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार की उक्ति को पूर्णतया चरितार्थ करने वाले प. दीनदयाल उपाध्याय शुचिता और सादगीपूर्ण राजनीतिज्ञ का पर्याय थे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल महामन्त्री प्रद्युमन पोसवाल ने किया। बूथ सं० 07 के अध्यक्ष ठाकुर मोहित सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रुड़की विधानसभा विस्तारक मनमोहन जुयाल, प्रदीप त्यागी, संजय अरोड़ा, जितेंद्र तोमर, बंटी उर्फ राहुल तोमर, कवीश मित्तल, सुमित अग्रवाल, शक्ति केंद्र संयोजक विजय कुमार मेहता, प्रमोद सिंह, अवनीश शर्मा, नितिन त्यागी, अमित प्रजापति, पार्षद नीतू शर्मा, हरीश शर्मा, विकास प्रजापति, सुरेन्द्र पटवाल, परमजीत सिंह पम्मा, सचिन प्रधान, अरविंद शर्मा, ममता शर्मा, रितेश पंवार, सरदार अमरदीप सिंह, अमृता पँवार, ध्रुव गुप्ता, सन्दीप कुमार, शिवम शर्मा आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मण्डल महामन्त्री प्रद्युमन पोसवाल ने बताया कि 26 सितम्बर को प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम भी मण्डल के समस्त बूथों पर आयोजित किया जाएगा। उधर पुरानी तहसील में अवनीश शर्मा के आवास पर जनसंघ संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई! इस अवसर पर भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री चतरसेन, प्रदीप त्यागी, विमल, देव कुमार, विपिन कश्यप, अमित कुमार, वरूण, सुनील, प्रवीण कश्यप आदि मौजूद रहे!

Previous article26 सितम्बर 2021
Next articleभाजपाईयों ने किया पं. उपाध्याय को नमन, ब्लड़ डोनेट किया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here