महाराष्ट्र के नए सीएम उद्धव ठाकरे आज अपना पदभार संभालेंगे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह कहकर सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है कि महाराष्ट्र की सियासत खत्म हुई अब हम सभी गोवा में व्यस्त हैं। संजय राउत ने कहा कि, गोवा फॉर्वर्ड पार्टी के अध्यक्ष और गोवा के पूर्व डिप्टी सीएम विजय सरदेसाई तीन विधायकों समेत शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं।
महाराष्ट्र की राजनीति खत्म
उन्होंने कहा कि गोवा में एक नया राजनीतिक फ्रंट आकार ले रहा है, जैसा कि महाराष्ट्र में हुआ। जल्द ही गोवा में भी आपको एक चमत्कार दिखाई देने वाला है। राउत ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को चुनावी हलफनामे में दो आपराधिक मामले छुपाने के कारण मिले समन पर कहा, ‘मुझे मालूम नहीं। हम लोग अभी गोवा की सियासत में व्यस्त हैं। महाराष्ट्र की राजनीति खत्म।
फडणवीस पर इल्जाम
बता दें कि फडणवीस पर इल्जाम है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर दर्ज मामलों की जानकारी नहीं दी थी। शिवसेना नेता संजय राउत ने आगे कहा कि, यह पूरे देश में होगा। महाराष्ट्र के बाद अब गोवा की बारी है। इसके बाद हम अन्य प्रदेशों में भी जाएंगे। हम इस देश में एक गैर-भाजपा सियासी मोर्चा बनाना चाहते हैं। बता दें कि भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद संजय राउत निरंतर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।
Previous articleINX मीडिया केस : चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला
Next articleगोडसे विवाद को लेकर भाजपा हाईकमान को सफाई देने पहुंची साध्वी प्रज्ञा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here