एंग्लो संस्कृत विक्टोरिया जुबली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्थापना दिवस में स्कूल के सबसे पुराने छात्र के एन गुप्ता हुए शामिल
एंग्लो संस्कृत विक्टोरिया जुबली सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अपना 150वां स्थापना दिवस समारोह मनाया इस मोके पर स्कूल ने अपने पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया।सभी पूर्व छात्र इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। सबसे पुराने छात्र इस स्कूल के सीनियर जर्नलिस्ट के एन गुप्ता जीरहे। के एन गुप्ता 1949 बेच के छात्र है। इस स्कूल के प्रति पूर्व छात्रों का काफी लगाव है। इस स्कूल ने देश को महान व्यक्क्तित्व दिए है।
कार्यक्रम में सीनियर जर्नलिस्ट के एन गुप्ता जी मौजूद रहे के एन गुप्ता जी 1949 के छात्र है। वह सीनियर पत्रकार है। वह कई प्रमुख अखबारों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे और पत्रकारों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते है। के एन गुप्ता जी ने बातचीत में बताया की इस विद्यालय को 150 वर्ष बीत गए है यह स्कूल स्वतंत्रता सेनानियों का गढ़ रहा है। हमारे मास्टर अमिर चंद जी ने वायसराय पर बम फेंका था। उन्ही के नाम पर चांदनी चौक में अमिर चंद मार्ग है।
सीनियर जर्नलिस्ट के एन गुप्ता जी का सम्बन्ध संघ से भी रहा। जब उनके बोर्ड की परीक्षा आने वाली थी तब वह संघ के सत्य ग्रह में शामिल हुए जिस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा उसके बाउजूद भी उन्होंने अच्छे नंबरों से बोर्ड की परोक्ष पास की। के एन गुप्ता जी श्री राम कॉलेज व् रामजस कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बीकॉम होनर्स, एमए इंग्लिश,एमए अर्थशास्त्र व् साहित्य की पढ़ाई की। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस टाइम्स ऑफ़ इण्डिया व् मदरलैंड समाचार पत्र में काम किया। उन्होंने बताया की 1971 में जब मदरलैंड अख़बार निकलता था तो सुबह उठते ही सरकार उसे पढ़ती थी। सरकारी महकमे में अखबार को पढ़ा जाता था की कही सरकार के खिलाफ कुछ छापा है। 1975 में जब आपातकाल लगा तब सरकार ने इस पर रोक लगा दी। के एन गुप्ता जी इंडियन एक्सप्रेस से एडिटर के पद से रिटायर हुए।