राजधानी और नई दिल्ली आने से बचें, क्योंकि गणतंत्र दिवस परेड की जोरों शोरों से चल रही है और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपना नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए उनका रोड शो मंदिर मार्ग इलाके से शुरू होगा। वहीं रोड शो में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है, इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि हो सके तो नई दिल्ली आने से बचें।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार यानि 20 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल है। इस कारण विजय चौक से इंडिया गेट तक राजपथ सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। जहां यह भी कहा जा रहा है कि राजपथ के बंद होने से रफी मार्ग, राजेंद्र प्रसाद रोड, जनपथ, अशोक रोड, फिरोजशाह रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड और तुगलक रोड आदि जगहों पर जाम लग सकता है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को इन मार्गों से बचने की सलाह दी है।

बता दें की इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नामांकन पत्र दाखिल करने शाहजहां रोड स्थित जाम नगर जाएंगे। केजरीवाल का रोड शो सुबह 10 बजे मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर से शुरू होगा। रोड शो नई दिल्ली के कई इलाकों में होते हुए शाहजहां रोड पहुंचेगा। इस कारण भी जाम लगाने की संभावना है।

Previous article20 जनवरी 2020 को दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा जेएनयू छात्रसंघ
Next articleमुस्लिम महिलाओं की अनोखी पहल, CAA और NRC को लेकर लोगों को कर रही जागरूक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here