बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में श्रद्धा कपूर ने कई सारी बड़ी फिल्मों में काम किया है। एक बार फिर से श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन के अपोजिट फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में अपने डांस का जलवे दिखाती नजर आएँगी। इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी मेहनत भी की है। हर एक एक्टर के सफल करियर के पीछे कुछ चुनिंदा फिल्मों का बड़ा हाथ होता है। श्रद्धा कपूर ने इंडस्ट्री में 10 साल बिताने के बाद भी श्रद्धा कपूर ‘सड़क’ पर हैं। ये इत्तेफाक है कि उनकी आने वाली फिल्म का नाम भी स्ट्रीट डांसर है। श्रद्धा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल का सफर तय कर लिया है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में तीन पत्ती फिल्म से की थी। फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन दिखाई दिए थे। इसके बाद 2013 में आई आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी फिल्म आशिकी 2 फिल्म सुपरहिट साबित हुई और श्रद्धा को भी फिल्म के जरिए खूब पॉपुलरिटी मिली।

इन फिल्मों में किया काम
श्रद्धा कपूर ने 2014 में एक विलेन में काम किया। फिल्म में उन्होंने अपनी उसी रोमांटिक छवि को दोहराया। जिसकी पहचान आश‍िकी में बन गई थी। 2015 में आई एबीसीडी में श्रद्धा ने डांस के जलवे बिखेरे। इसके बाद कई रोमांटिक फिल्में करने के बाद श्रद्धा कपूर ने 2017 में हसीना पारकर फिल्म को चुना। ये एक ऐसा मौका था जब श्रद्धा कपूर अपनी सॉफ्ट छव‍ि, रोमांस और डांस की इमेज को तोड़कर अपनी पहचान इंडस्ट्री में बना सकती थीं। लेकिन श्रद्धा ने इस मौके को गंवाने के साथ अपने करियर की सबसे खराब फिल्म दी। इस फिल्म का लुक आते ही श्रद्धा का खूब मजाक बना। जब फिल्म आई तो उनके एक्ट‍िंग स्क‍िल पर सवाल उठ गए।

श्रद्धा ने 10 सालों में किया शानदार काम
एक्ट्रेस ने अपने अब तक के करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं। साल 2018 में आई स्त्री श्रद्धा की शानदार फिल्मों में से एक रही है। श्रद्धा ने अपनी फिल्मों में जमकर काम किया है लेकिन उनकी तुलना दूसरे सितारों से करें तो श्रद्धा की अपनी पहचान इंडस्ट्री में नहीं हैं। ऐसा कोई किरदार उनके हिस्से नहीं है, जिसे उनके 10 साल के करियर में मील का पत्थर माना जाए। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कुल 10 साल तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी श्रद्धा कपूर सड़क पर आ गई है। अब देखना ये होगा कि स्ट्रीट डांसर 3डी के जरिए वे सड़क से आसमान तक की दूरी किस तरह से तय करती हैं। स्ट्रीट डांसर 3 डी में श्रद्धा के हिस्से सिर्फ डांस नंबर आते हैं या फिर उनकी एक्ट‍िंग स्क‍िल और किरदार को फैंस याद रख पाते हैं, ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल श्रद्धा कपूर का नाम आज भी हीरो की हीरोइन बनकर ही रह गया है। इस टैग को 10 साल बाद हटाने की सख्त जरूरत आ गई है।

Previous articleदिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी का शिरोमणि अकाली दल से टूटा 21 सालों का गठबंधन
Next articleथप्पड़ कांड पर गरमाई सियासत, कलेक्टर के खिलाफ बीजेपी के दिग्गज दर्ज करवाएंगे FIR

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here