भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) पर अपनी पहली सभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस रैली में राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि वो नागरिकता के इस कानून के बारे में 10 लाइन भी नहीं बोल सकते। जेपी नड्डा ने ये रैली आगरा में की थी।

लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई
जेपी नड्‌डा ने आगे कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस सरकारों ने जो निर्णय लिए वो देश के लिए खतरनाक साबित हुए। लम्हों ने खता की और सदियों ने सजा पाई है। जो कार्य 70 सालों से लंबित थे, मोदी ने उन्हें 8 महीनों में पूरा कर दिया है। नागरिकता कानून के विरोध में यूपी में उपद्रव हुआ और कांग्रेस ने कभी भी इस कृत्य की निंदा नहीं की। जेपी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वह सीएए पर 10 लाइन बोल दें और बताएं कि उसमें क्या है तो मैं उन्हें मान जाऊंगा।

जो लोग कानून नहीं जानते, उन्हें क्या पता होगा
उन्होंने कहा कि जो लोग कानून जानते नहीं है, उन्हें इसके संबंध में क्या पता होगा। कांग्रेस पार्टी निराश हो चुकी है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मानसिक दिवालियापन से गुजर रहा है। इन्हीं लोगों ने देश में आग भड़काई और अब उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू ने कहा था कि पाकिस्तान में प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को भारत के रिलीफ फंड से सहायता देनी चाहिए, लेकिन आज उनके ही वंशज CAA का विरोध कर रहे हैं।

Previous articleनिर्वाचन आयोग ने कपिल मिश्रा को भेजा नोटिस, दिल्ली चुनाव को बताया था भारत-पाक का मुकाबला
Next articleCAA PROTEST : लखनऊ में 250 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here