विधानसभा चुनाव के चलते एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। दिल्ली में चुनाव के पहले ही कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती है। चुनाव के दौरान सोनिया गांधी को रविवार देर शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, सोनिया को उनकी रूटीन जांच के लिए भर्ती कराया गया है और सोनिया गांधी के साथ उनके बेटे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ हैं।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार की शाम को राजधानी के सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट कराया गया है और इनके रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में इन्हे भर्ती किया गया और सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है कि सोनिया गाँधी की तबीयत अचानक ख़राब होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। चूंकि विधानसभा के चुनाव में एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है तो सोनिया गाँधी का अस्पताल में भर्ती होना पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं माना जा रहा है।
हर दल चुनावी घमासान में अपने मौजूदगी को बनाने के लिए एड़ीचोटी का जोर लगा रहा है तो इसके मद्देनजर सोनिया गांधी का अस्पताल में रहना उनके पार्टी के प्रचार में कुछ प्रभाव डाल सकता है। यदि बात की जाये तो दिल्ली में 8 फ़रवरी को 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा और 6 फ़रवरी से अचार संहिता लगने के कारण प्रचार प्रसार थम जायेगा। इस विधानसभा चुनाव का परिणाम 11 फ़रवरी को मतगणना होने के बाद परिणाम जारी किया जाएंगे।