केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2030 तक भारत को विश्व की तीन सबसे बड़ी इकॉनमी में शामिल होने का विश्‍वास जताते हुए गुरुवार को कहा है कि देश को पांच हजार अरब डॉलर की इकॉनमी बनाने में उत्‍तर प्रदेश का बड़ा योगदान होगा। सिंह ने ‘डिफेंस एक्‍सपो-2020′ में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर’ विषयक सेमिनार में बोलते हुए कहा कि वर्ष 2030 आते-आते भारत विश्व की शीर्ष तीन इकॉनमी में शामिल होगा। इसमें उत्तर प्रदेश का अहम योगदान होगा।

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2024 तक भारत को 5,000 अरब डालर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। कुछ अर्थशास्‍त्री इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि विश्व में मंदी है, ऐसे में भारत इस लक्ष्‍य को कैसे प्राप्त करेगा। लेकिन इसके बाद भी सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी भारत की ही है। कुछ तिमाहियों के लिये कुछ कमी हो जाती है तो मैं समझता हूं कि वह कोई बहुत बड़ी चिंता की बात नहीं है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भरोसा जताया है कि मंदी से पूरी दुनिया जूझ रही है, लेकिन भारत इससे जल्‍द ही उबर जाएगा। इसका अर्थ यह है कि भारत पांच हजार अरब डॉलर के टारगेट को प्राप्त कर लेगा। इसमें कोई दो राय नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍साह और दूरदर्शिता को देखकर लगता है कि 5,000 अरब डालर की इकॉनमी के टारगेट को पूरा करने में उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान होगा।

Previous article13 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगा यूपी विधान मंडल का बजट सत्र
Next articleशाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here