मदरलैंड संवाददाता, उचकागांव(गोपालगंज)

उचकागांव(गोपालगंज):- उचकागांव प्रखंड के नवादा परसौनी पंचायत के मनबोध परसौनी गांव में एक किसान के आवासीय झोपड़ी में आग लग जाने से झोपड़ी में रखे किसान की सारी संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना शुक्रवार के देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मनबोध परसौनी गांव के किसान शिवजी साह अपनी खेती बारी और मजदूरी की बदौलत अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद ईंट की दीवार और फूस के छप्पर वाले अपने आवासीय झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार की देर रात उनके घर में अचानक आग लग गई। जिससे उनके आवासीय झोपड़ी में रखें चौकी, खटिया, बिस्तर, कपड़ा, अनाज, रुपए सहित सारी संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मुखिया द्वारा कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की गई।मामले में सीओ रामबचन राम द्वारा राजस्व कर्मचारी के माध्यम से किसान के घर आगलगी में हुए छतिपूर्ति का आकलन किया जा रहा है।

Click & Subscribe

Previous articleलखीसराय  से लौटे 26 मजदूरों को ग्राम रक्षा दल ने गाँव मे जाने से रोका।
Next articleसंदेहास्पद स्थिति में 26 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here